WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंदसौर में फिर चला बुलडोजर, सीतामऊ में वेयरहाउस किया ध्वस्त

1238

मंदसौर में फिर चला बुलडोजर,
सीतामऊ में वेयरहाउस किया ध्वस्त

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मंदसौर जिला प्रशासन चिन्हित अवैध निर्माण , अतिक्रमण , भू माफिया कब्जे को हटाने में जुटा है.
जिले में अभियान चला कर लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमियों को मुक्त कराया गया है ।

सोमवार को जिले के सीतामऊ तहसील के ग्राम ढेढ़डा में अनधिकृत रूप से शासकीय भूमि पर बने खाटू श्याम वेयरहाउस को नोटिस देकर ध्वस्त किया गया ।

e861f991 36fe 4002 b975 25125d4d355e
एसडीएम संदीप शिवा ने जानकारी दी कि शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 123 की लगभग ढाई बीघा जमीन पर मनोज गोवर्धनलाल काला द्वारा वेयरहाउस , बाउंड्रीवाल व अन्य निर्माण किया गया ।
राजस्व विभाग तहसीलदार द्वारा सीमांकन कर अतिक्रमण प्रकरण पंजीबद्घ किया और बेदखली का नोटिस जारी किया गया ।
डिप्टी कलेक्टर श्री शिवा के अनुसार तहसीलदार रश्मि श्रीवास्तव , वैभव जैन , पुलिस प्रभारी दिनेश प्रजापति व बल के साथ मौके पर जेसीबी मशीनों से कार्यवाही की गई ।
रिक्त कराई भूमि का बाजार मूल्य ढाई करोड़ रुपए आंका गया है ।
श्री शिवा ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण , अतिक्रमण , भू माफिया आदि पर निगरानी है । कार्यवाही सतत जारी रहेगी ।