WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bungalow Eviction Notice : भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस!

लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम के तहत यह कारण बताओ नोटिस जारी हुआ!

1790

Bungalow Eviction Notice : भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस!

Bhopal : शिवराज सिंह सरकार में मंत्री रहे दो नेताओं को मकान खाली करने को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया। यह नोटिस न्यायालय सक्षम प्राधिकारी मध्यप्रदेश लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम भोपाल से जारी किया गया। इनमें एक विधानसभा चुनाव हारे नेता भारत सिंह कुशवाह है, जबकि दूसरी महू की विधायक उषा ठाकुर हैं।

ग्वालियर (ग्रामीण) से पूर्व विधायक और शिवराज सरकार में उद्यानिकी राज्य मंत्री रहे भारत सिंह कुशवाहा अब विधायक नहीं है। जबकि, उषा ठाकुर महू की विधायक हैं, पर अब मंत्री नहीं है। लेकिन, दोनों के पास मंत्रियों वाले बंगलें है जिसके लिए वे सक्षम नहीं है। 19 फरवरी को दोनों पूर्व मंत्रियों को दिए नोटिस में कहा गया कि उन्होंने लोक परिसर पर अवैध रूप से कब्जा करके रखा है, जिसे हटाया जाए। दोनों पूर्व मंत्रियों को अपना पक्ष रखने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया गया था।

WhatsApp Image 2024 03 01 at 11.13.05

WhatsApp Image 2024 03 01 at 11.13.24

भारत सिंह कुशवाह विधानसभा चुनाव ग्वालियर (ग्रामीण) से इस बार चुनाव हार गए थे। जबकि, उषा ठाकुर चुनाव जीत गई, पर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन, तीन महीने बाद भी उन्होंने मंत्री स्तर का बंगला खाली नहीं किया।