WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Accident : 40-45 बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, मृतकों की संख्या का पता नहीं!

अंधेरा होने से बचाव के काम में अड़चन आई, अधिकारी पहुंचे!

1016
WhatsApp Image 2022 10 05 At 12.19.12 AM 696x382

Dehradun : पौड़ी जिले में मंगलवार शाम एक बस हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। धुमाकोट क्षेत्र के सिमड़ी गांव के पास बारात की बस गहरी खाई में गिरने से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद SDRF की टीम बचाव के लिए भेजी गई। बस हादसा धुमाकोट से 70 किमी आगे टिमरी गांव के पास हुआ है। मृतकों और घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया।

हादसे के वक्त बारातियों से भरी बस, लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव, पौड़ी जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 40 से 50 के करीब यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को जनपद हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र से एक बस बारातियों को लेकर बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कांडा के लिए निकली थी। लेकिन, देर शाम को अंधेरे में घिरोली पुल से आगे सिमडी इंटर कॉलेज के निकट बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने और पुलिस टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरु कर दिया था।

WhatsApp Image 2022 10 05 at 12.19.13 AM

क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी को तत्काल एक्शन लेने को कहा गया। पुलिस और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को परेशानी हो रही है। पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। विधायक रावत ने बताया कि वह स्वयं पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बस हादसे के बाद रेस्क्यू और राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है। एसडीआरएफ, जिला प्रशासन सहित पुलिस टीम मौके पर मौजदू है। लोकल ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।