WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Accident : सूरत से भोपाल जा रही बस सीहोर के पास खड़े ट्रक से टकराई, 1 की मौत, 6 घायल!

जानिए, कैसे हुई ये सड़क दुर्घटना!

1021

Bus Accident : सूरत से भोपाल जा रही बस सीहोर के पास खड़े ट्रक से टकराई, 1 की मौत, 6 घायल!

Sehore : आज सुबह सूरत से भोपाल जा रही बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और 8 से 10 यात्री घायल हुए हैं। हाइवे पर सैकड़ा खेड़ी गांव के पास यह हादसा हुआ। घायलों को सीहोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सूरत से आ रही तेज रफ्तार बस खड़े हुए ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बस में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीहोर जिला चिकित्सालय भेजा।

घायलों में एक गर्भवती महिला भी बताई जा रही है। ट्रक ड्राइवर रोड के साइड से ट्रक खड़ा करके अपने ट्रक का टायर बदल रहा था। तभी अचानक ट्रक में आकर बस घुस गई। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।