WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Accident : गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेस-वे से गिरी, एक की मौत!

90 में से 45 यात्री घायल, सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची! 

1494

Bus Accident : गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेस-वे से गिरी, एक की मौत!

Gorakhpur : दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई और 45 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरते समय बुधवार सुबह थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के सामने बस चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराते हुए व कई बार पलटकर नीचे जा गिरी।

बस में करीब 90 से अधिक सवारियां मौजूद थीं। अचानक हुए हादसे में बस में सो रही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। स्लीपर बस एक्सप्रेस लखनऊ-आगरा से होते हुए दिल्ली जा रही थी।

हादसे में घायल हुई देवरिया के गांव कूडर पोस्ट बैदा निवासी प्रियंका भारती (26) को गंभीर हालत में सैफई के मिनी पीजीआई भेजा गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घायलों की संख्या लगभग 45 बताई जा रही है। घटना में गंभीर रूप से घायल कुंदन, मृदुला, करुणाकर, सुनीता, नरसिंह, आकृति, मीना, पंकज कुमार, संतोष यादव, दीप नरायन समेत कई घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।