WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bus Accident : खरगोन बस हादसे के मृतकों को कैबिनेट बैठक में श्रद्धांजलि!

बैठक के बाद जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल खरगोन रवाना!

1679

Bus Accident : खरगोन बस हादसे के मृतकों को कैबिनेट बैठक में श्रद्धांजलि!

 

Khargone : आज सुबह श्रीखंडी ऐ इंदौर आ रही बस (एमपी 10-पी-7755) मां शारदा ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  जिसमे 22 यात्रियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में खरगोन में हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने भी मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक मिली जानकारी में 22 लोगों का असामायिक निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन रवाना हो गए।

IMG 20230509 WA0060

यह दुर्घटना खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। जब बस बोराड नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। दुर्घटना दसंगा गांव के करीब हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवानों ने घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं।

कलेक्टर ने कहा कि बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बस तेज रफ्तार थी और ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख सका और रैलिंग तोड़ते हुए बस सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में 9 महिलाएं, 3 बच्चे और दस पुरुषों समेत कुल 22 लोगों की मौत हुई है। ज्यादातर मृतक खरगोन जिले के बताए जा रहे हैं। 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 25 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दुर्घटना के मृतकों के नाम
1. विवेक, पुत्र प्रेमचंद पाटीदार (23 साल) निवासी- गंधावड़ थाना ऊन खरगोन
2. सोम, पुत्र दिनेश (11 माह) निवासी- घेगांवा थाना ऊन खरगोन
3. दुर्गेश, पुत्र साजन सिंह (20 साल) निवासी- मोटापुरा थाना ऊन खरगोन
4. मुस्कान पुत्र कालू (14 साल) निवासी-देवगुराड़िया इंदौर
5.संजय, पुत्र पंडरी (30 साल) निवासी- सुरपाल थाना ऊन खरगोन
6. देवकी, पति रमेशचंद्र वर्मा निवासी- धरमपुरी धार
7. धनालाल गुर्जर निवासी लोनारा थाना मेनगांव खरगोन
8. संतोष, पुत्र गंगाधर बारचे (45 साल) निवासी- छालपा मेनगांव खरगोन
9.साविता बाई, पति भगवान वर्मा  निवासी – मद्राणीया थाना ठीकरी बड़वानी
10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर (60 साल) निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
11. प्रियांशु पुत्र लखन (1 साल) निवासी अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन
12. आँचल पुत्र सुंदरलाल वास्कले (18 साल)  निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
13. लक्ष्मीबाई पति महेश वास्कले (32 साल) निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले (75 साल) निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
15. विजय, निवासी सुरपाला थाना ऊन खरगोन
16. सुखदेव पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
17. मलु बाई पति भगवान, निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
18. कान्हा पुत्र संतोष पाटीदार, पिपरी थाना ऊन खरगोन
19. कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार, निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
20. पिंकी पति कालू वास्कले, निवासी जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी
21.सुमित पुत्र कमल, निवासी बोरखड़ थाना मनावर, धार
22. अर्जुन, निवासी जोटपुर थाना मनावर