WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बस गहरी खाई में गिरी,7 लोगों की मौत, कई घायल

1142
WhatsApp Image 2023 05 30 At 8.05.58 AM

बस गहरी खाई में गिरी,7 लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू: जम्मू कश्मीर से एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। बताया गया है कि अमृतसर से कटरा जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है। वैसे अपुष्ट समाचार के अनुसार इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू जिले के झज्जर कोटली इलाके में बस एक पुल से गिर गई। यह जगह जम्मू से लगभग 35 किलोमीटर और कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सीआरपीएफ के अधिकारी अशोक चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली तुरंत हमारी टीम ने वहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शवों को निकाला गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है।

बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। उधर जम्मू डीसी ने इस घटना में मरने वालों की संख्या 10 के बजाय 7 बताई है। चार गंभीर रूप से घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया है । 12 अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।