WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बस खड़े ट्रक से टकराई,भीषण टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, एक यात्री की मौत, 8 घायल 

750

बस खड़े ट्रक से टकराई,भीषण टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, एक यात्री की मौत, 8 घायल 

 

 

विनोद काशिव की रिपोर्ट

 

Raipur: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार की तड़के सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. दरअसल, नेशनल हाइवे 30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस खड़ी ट्रक में जा टकराई. भीषण टक्कर से बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास हुआ है.मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, मृतक की पहचान रामप्रसाद मरकाम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया।