WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bus Accident- श्रद्धालुओं से भरी मंदसौर की बस हिमाचल में पलटी, एक दर्ज़न घायल, 4 गंभीर

2061
WhatsApp Image 2022 08 26 At 6.53.43 PM 696x530

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले के श्रद्धालुओं से भरी बजरंग यात्री बस हिमाचल प्रदेश के मुबारिकपुर घाटी उतरने के दौरान पलटी खा गई। आरम्भिक जानकारी के मुताबिक बस में सवार 4 गंभीर हैं और 11-12 यात्री घायल बताये गए हैं। यात्री बस 18 अगस्त को तीर्थ यात्रियों को लेकर गई थी।

WhatsApp Image 2022 08 26 at 6.53.43 PM

हिमाचल की चिन्तपूर्णी माता देव स्थान दर्शन कर मध्यप्रदेश के मंदसौर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।

गंभीर घायलों में बस चालक पुष्पराज के अलावा कमला बाई, गोपाल बाई एवं रुक्मण बाई शामिल हैं। हिमाचल के अम्ब स्थित सिविल हॉस्पिटल से उपचार के लिए मरीजों को ऊना भेजा गया है। आरम्भिक सहायता 5-5 हजार रुपये प्रशासन द्वारा दिये गए हैं। बताया गया है कि यात्री बस में कोई 34-35 यात्री सवार थे।

WhatsApp Image 2022 08 26 at 6.53.43 PM 1

तीर्थ यात्री बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंदसौर, दलौदा, उदयपुरा, बोरखेड़ी आदि स्थानों पर चिंता हो गई। हिमाचल के ऊना प्रशासन एवं मंदसौर जिला प्रशासन के बीच संपर्क हुआ बताया है। अन्य घायलों का उपचार हो रहा है और वे खतरे से बाहर बताये गये हैं।