WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

383

कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर / पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल रविवार दोपहर मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

IMG 20251123 WA0062

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री श्री पटेल ने तापेश्वर महादेव एवं सहस्त्र शिवलिंग मंदिर के भी दर्शन किए।

इस दौरान लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20251123 WA0061

इन दिनों नगर पालिका द्वारा आयोजित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र में 63वा कार्तिक मेला चल रहा है

मंत्री श्री पटेल मेला परिक्षेत्र में होकर दर्शन करने पहुंचे ।