WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Call Girl Controversy in Goa : गोआ में नेता और दो दोस्तों को कॉल गर्ल ने पीटा!

सेवाओं का भुगतान नहीं करके भागने की कोशिश में पकड़े गए और पिटे!

5630
WhatsApp Image 2023 03 09 At 4.04.26 PM

Call Girl Controversy in Goa : गोआ में नेता और दो दोस्तों को कॉल गर्ल ने पीटा!

 

Panjim (Goa) : राजनीतिक पार्टी के एक अधेड़ उम्र के नेता अपने दो दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टी मनाने और मौज करने पहुंचे। वे अपने साथ एक प्रीमियम होटल में रुके थे। उन्होंने किसी दलाल जरिए दो पेशेवर कॉल गर्ल को भी बुलाया था। तीनों ने कॉल गर्ल्स की सेवाओं का भरपूर इस्तेमाल किया और फिर उसकी फीस चुकाए बिना भागने की कोशिश की। लेकिन, वे उस कॉल गर्ल को झटका देकर भाग पाते, उसके पहले ही उसने इन सभी को घेर लिया। मारा-पीटा और होटल के कमरे को भी नुकसान पहुंचाया।

बताते हैं कि कॉल गर्ल ने होटल के कमरे में नेता की जमकर पिटाई की। उन्हें बीयर की बोतल और गिलास फेंक कर मारे। नेता के सिर और चेहरे पर चोट लगी। सामान की फ़ेंका-फेंकीं से होटल के कमरे में भी नुकसान हुआ। इसके बावजूद किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस बड़े होटल ने मामले को दबा दिया और मामले में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कॉल गर्ल की तय फीस अदा करके मामले को रफा-दफा कर दिया।

बताते हैं कि ये कॉल गर्ल हाई प्रोफाइल है और मॉडलिंग भी करती है। उसे गोवा में आने वाले होली पार्टी में ग्राहकों को सेवा देने के लिए मुंबई से गोवा लाया गया था।

*ये था पूरा घटनाक्रम*
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी और होटल के सूत्रों के मुताबिक, एक नेता और उसके दो साथियों ने सप्ताहांत होटल में चेक-इन किया। उन्होंने दो कॉल गर्ल को आमंत्रित किया था। कॉल गर्ल की सेवाओं की अवधि को लेकर दलाल, कॉल गर्ल और नेता मंडली के बीच विवाद हो गया। नेता ने दावा किया कि उसने दलाल के बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान किया। लेकिन, वो अकाउंट में नहीं पहुंचा। जब बात बढ़ने लगी तो नेता ने बचने की कोशिश करते हुए मौके से खिसकने की कोशिश की। वे होटल की अन्य मंजिल के एक कमरे में छुप गए। कुछ देर बाद उसके साथी से बहस के बाद कॉल गर्ल्स को लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। क्योंकि, ऑनलाइन लेन-देन फेल हुआ और पैसे वापस नेता के अकाउंट में पहुंच गए थे।
कॉल गर्ल्स और उनके दलाल ने होटल परिसर में नेता की तलाश शुरू की और उन्हें दूसरे कमरे में खोज लिया। क्योंकि, होटल के कर्मचारी ने नेता के बुक किए सभी कमरों के नंबर उन्हें दे दिए। उसके पैसे देने से इनकार करने पर एक कॉल गर्ल ने नेता के साथ मारपीट शुरू कर दी, पहले अपनी चप्पल से पीटा, उसके बाद कमरे में पड़ी बीयर की खाली बोतल दे मारी। बताया गया कि उसने पानी के गिलास और अन्य सामान भी उस पर फेंके। सभी कांच के सामान को तोड़ दिया और कमरे के सामान को नुकसान पहुँचाया।

घंटों मौज-मस्ती और पार्टी करने के बाद नेता और उनके साथी सभी नशे में थे। इस हंगामे को प्रबंधन ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने पुलिस बुलाने और नेता और उनके दोनों साथियों के खिलाफ बलात्कार के आरोप दर्ज कराने की धमकी दी। क्योंकि, इस घटना से होटल में रुके अन्य गेस्ट को भी असुविधा हुई और शर्मिंदगी भी झेलना पड़ी।

होटल प्रबंधन ने मामला सुलझाया
मामले के सार्वजनिक होने से बचाने और होटल की प्रतिष्ठा बचाने के लिए होटल प्रबंधन ने महिलाओं को मौके पर ही भुगतान किया और उन्हें बाहर निकाल दिया। राज को महिलाओं को किए भुगतान के साथ होटल के कमरे के नुकसान का बिल दिया गया। तीनों से सारा पैसा वसूला गया उसके बाद गुरुवार सुबह तीनों होटल से चले गए।

*डिस्क्लेमर*
यह समाचार सोशल मीडिया पर आई खबरों को संपादित करके दिया गया है। हम इस समाचार की सच्चाई की पुष्टि नहीं करते और न इसके सही होने का दावा करते हैं।