WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cannabis Plants Seized : घर के पास लगा रखे थे 37 लाख के गांजे के पौधे!

पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर 630 पौधे जब्त किए!       

904

Cannabis Plants Seized : घर के पास लगा रखे थे 37 लाख के गांजे के पौधे!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट 

Manawar (Dhar) : ग्राम पिपल्याखुर्द में एक घर के पास स्थित बाड़े से पुलिस को लगभग 630 गांजे के पौधे जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल हुई। जिसकी कीमत करीब 37 लाख 64 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीआई कमलेश सिंघार ने ग्राम पिपल्याखुर्द में दो जगह से गांजे के 630 पौधे जब्त किए। जिनकी कुल कीमत 37 लाख 64 हजार 250 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सीताराम पिता आप सिंह वास्केल निवासी पिपल्याखुर्द और दिनेश पिता ओंकार वास्केल को गिरफ्तार किया है। इनके घर के पास स्थित बाड़े से गांजे के पौधे बरामद किए गए हैं।

एसडीओपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध गतिविधियों और खेतों में उगाए जा रहे गांजे की खेती पर सतत निगरानी रखीं जा रहीं थी। धार एसपी मनोज कुमार सिंह के द्वारा जिले में मुखबिर तंत्र को लगातार सक्रिय किया गया है। इस कार्रवाई में एस आई राहुल चौहान, नीरज कोचले, दिलीप तड़वेला, एएसआई राजेश हाड़ा, गोरेलाल शुक्ला, बाबू सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा है।