WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Car Accident : महाकुंभ जा रहे धार जिले के 6 लोगों की कार सागर के पास ट्रालों से टकराई, 3 की मौत, 3 घायल!

ट्राले में फंसी कार की बॉडी को मशीन से काटकर फंसे लोगों को निकाला गया!

929

Car Accident : महाकुंभ जा रहे धार जिले के 6 लोगों की कार सागर के पास ट्रालों से टकराई, 3 की मौत, 3 घायल!

Sagar : महाकुंभ में प्रयागराज जा रहे धार जिले के धामनोद-धरमपुरी क्षेत्र के छह लोगों की कार सागर के पास दो ट्रालों के बीच फंसकर टकरा गई, इसमें 3 की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। कार की बाड़ी को मशीन से काटकर कार में फंसे लोगों को निकाला। यह हादसा राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। एक कार दो ट्रालो के बीच फैंस गई और टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।

कार में बैठे सभी लोग धार जिले के धामनोद-धरमपुरी क्षेत्र में रहने वाले थे। हादसे में धरमपुरी के दो और धामनोद के एक युवक की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (धरमपुरी), अजय का साला आशीष (महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (मुंडला) सोमवार शाम को कार से निकले थे। रात में उनकी गाड़ी दो ट्रालों के बीच आ गई। हादसे में देवेंद्र ठाकुर, अजय जायसवाल और अप्पू की मौत हो गई। अन्य तीन को भी चोटें आई हैं। जानकारी मिलते ही धामनोद और धरमपुरी से उनके परिचित घटनास्थल पर पहुंचे।

एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई। कटर से कार के हिस्से को काटा और फंसे हुए लोगों को निकाला गया। घायल सनी जायसवाल ने बताया कि इस घटना में मौके पर ही तीन की मृत्यु हो गई थी। पुलिस भी आ गई थी। पुलिस ने मशीन से कार को काटकर इनको निकाला। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि कार और ट्राले की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। तीन घायल हैं। सभी मृतक धामनोद के रहने वाले हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।