WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Car Accident : प्रयागराज महाकुंभ जा रहे इंदौर के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, एक गंभीर!

1189
WhatsApp Image 2025 02 23 At 19.16.18

Car Accident : प्रयागराज महाकुंभ जा रहे इंदौर के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, एक गंभीर!

ड्राइवर की झपकी से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई!

Katni : प्रयागराज कुंभ जा रहे इंदौर के कचलानी परिवार की कार मैहर में हादसे का शिकार हो गई। इसमें कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। 2 को गंभीर हालत में कटनी रेफर किया गया। लेकिन, बाद में कटनी से जबलपुर ले जाते समय एक घायल युवती ने दम तोड़ दिया।

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत इंद्रजीत नगर निवासी कचलानी परिवार कार से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने निकले थे। रविवार की सुबह उनकी कार मैहर के अमदरा व पकरिया के बीच बोरी गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इस दुर्घटना में कार में सवार गीता कचलानी, पति ईश्वर कचलानी (40 साल) और चालक प्रसाद धर्रागवणकर (45 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ईश्वर कचलानी पिता बिक्रिया कचलानी (48 वर्ष) और उनकी बेटी विनीता कचलानी (19 साल) को गंभीर चोट आई।

सूचना मिलते ही अमदरा थाना प्रभारी संजय दुबे मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को कटनी अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी लगते ही कटनी से उनके रिश्तेदार पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत में सुधार न होने पर विनीता को जबलपुर रेफर कर दिया गया।

विनीता को रिश्तेदार जबलपुर लेकर जा रहे थे और पीरबाबा के पास ही उसने भी दम तोड़ दिया। जिसका शव वापस जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घायल ईश्वर का इलाज जारी है। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।