WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शिक्षा विभाग के अधिकारी पर कार्यालय में नशे की हालत में दुर्व्यवहार का मामला: 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनी

660
WhatsApp Image 2025 06 14 At 18.22.25

शिक्षा विभाग के अधिकारी पर कार्यालय में नशे की हालत में दुर्व्यवहार का मामला: 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनी

विनोद काशिव की रिपोर्ट

बिलासपुर. बिलासपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारी (सहायक संचालक) पर कार्यालय में नशे की हालत में दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 18.24.46

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर शिक्षा विभाग के सहायक संचालक मुकेश मिश्रा ड्यूटी के दौरान नशे में दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि इस वीडियो में सहायक संचालक शिक्षकों और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए 15 दिन में सस्पेंड होकर फिर आ जाने की बात कह रहे है.

इस मामले की शिकायत शिक्षक साझा मंच ने संयुक्त संचालक से की है. मंच पर शिकायत में कहा है कि जब संस्था का प्रतिनिधिमंडल युक्तियुक्तकरण की शिकायत के संबंध में ज्ञापन देने हेतु कार्यालय में पहुंचा तो मुकेश मिश्रा ने उन लोगों से दुर्व्यवहार किया। यह भी बताया गया कि मिश्रा ततसमय नशे की हालत में थे और उन्होंने अमर्यादित व्यवहार प्रतिनिधिमंडल से किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया में चल रहे समाचार के अनुसार मिश्रा ने शासन प्रशासन के खिलाफ गाली गलौच भी की।

पुलिस अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रा नशे की हालत में अमर्यादित और अवांछित व्यवहार कर रहे थे।
साझा मंच की शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच के संयुक्त संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय बिलासपुर ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को आदेश दिए गए हैं कि वह 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।