WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

खदान में गणेश प्रतिमाओं को फेंकने का मामला: 7 कर्मचारी बर्खास्त, दो अधिकारियों पर लटकी निलंबन की तलवार, 9 के खिलाफ FIR

1061
INDORE NEWS

इंदौर: इंदौर में गणेश विसर्जन प्रतिमाओं को खदान में फेंकने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने 7 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में लापरवाही को देखते हुए नगर निगम के दो अधिकारियों और दो सुपरवाइजर के खिलाफ भी जल्द निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।

पता चला है कि नगर निगम के 7 कर्मचारियों और 2 सुपवायजरों के खिलाफ नगर निगम ने ही चंदन नगर थाने में एफ आई आर भी दर्ज कराई है।

ज्ञात रहे कि इंदौर के जवाहर टेकरी में सोमवार को गणेश विसर्जन के बजाय प्रतिमाओं को फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी ने ही घटना की निंदा कर सख़्त कार्यवाही की मांग की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इस वीडियो की जानकारी मिली तो उन्होंने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस मामले में कांग्रेस एमएलए संजय शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल आज सुबह जवाहर टेकरी पहुंचे। उन्होंने वहां के लोगों से बात की। साथ ही चंदन नगर थाने में जाकर केस दर्ज कराने की बात भी कही।