WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Caught Hyena : देवास माता की टेकरी पर घूम रहा लकड़बग्घा पकड़ाया 

वन विभाग ने पिंजरे में बंद करके जंगल में रवाना किया 

1801

Dewas : यहां की माता टेकरी पर पिछले आठ दिन से घूम रहे लकड़बग्घे (Hyena) को वन विभाग ने पकड़ लिया। उसे पिंजरे  करके जंगल की तरफ रवाना कर दिया गया। इस लकड़बग्घे की सूचना मिलने के बाद लोगों में दहशत थी। उसे पकड़ने वन विभाग, नगर निगम और पुलिस की टीम अलर्ट ही थी।

 

लकड़बग्घे (Hyena) को घेरे में लेने के लिए वन विभाग ने अलग-अलग दल बनाए थे। ये रात में अलग-अलग स्थानों पर तैनात होकर पिछले 8 दिन से सर्चिंग कर रहे थे। वन अमले ने टेकरी पर लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए चामुंडा माता मंदिर के बाहर और शीलनाथ धूनी के यहां पिंजरे भी रखवाए थे। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर जाल भी बिछाए थे।

दो दिन पहले तो माता टेकरी पर रखें पिंजरे में लकड़बग्घे की जगह बिल्ली आ गई, जिसे देखकर वन विभाग हताश हो गया था। एक-दो बार तो लकड़बग्घा पिंजरे के आसपास आकर निकल गया। उज्जैन से वन्य प्राणी रेस्क्यू टीम गुरुवार को लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए देवास पहुंची।

 

शुक्रवार की रात 12 बजे बाद पुलिस व वन विभाग द्वारा पाथवे पर बने दाल-बाफला पॉइंट के पास वन्य प्राणी लकड़बग्घे का शुक्रवार रात रेस्क्यू करते हुए पकड़ लिया गया। वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार शुक्ला और वन अमले ने पंचनामा बनाकर वन्य प्राणी लकड़बग्घे को सुरक्षित देवास के जंगल में छोड़ने के लिए भेजा गया।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसडीओ संतोष कुमार शुक्ला-