WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CBI Raid : CBI की दिल्ली की टीम ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा यहां छापा मारा, कई मामलों में जांच!

876
CBI Raid

CBI Raid : CBI की दिल्ली की टीम ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा यहां छापा मारा, कई मामलों में जांच!

पूर्व आईएएस अधिकारी को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी!

Raipur : छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा के घर पर दिल्ली से आई CBI की टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई नान, महादेव ऐप, कोयला तथा आबकारी घोटालों से जुड़े मामलों में की जा रही है। अभी तक किसी भी स्तर पर इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, CBI की टीम द्वारा तलाशी कार्रवाई जारी है।

Also Read: MP High Court Reprimanded : सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के एक मामले में MP हाई कोर्ट को फटकारा, कहा ‘आपने तो अपना ही नया कानून बना लिया!’

यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के चर्चित घोटालों की कड़ी जांच का हिस्सा मानी जा रही है जिससे राज्य की पूर्ववर्ती शासन व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल उठ सकते हैं। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपियों में अनिल टुटेजा का नाम भी है। ईडी के अनुसार, भूपेश बघेल सरकार के समय सरकारी शराब के नाम पर 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया गया। आरोप है कि घोटाले को अनिल टुटेजा के अलावा आबकारी विभाग के एमडी अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर ने सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया था।

Also Read: BJP Leader Dilip Ghosh Became Groom : पश्चिम बंगाल के 61 साल के नेता दिलीप घोष, 50 की रिंकू मजूमदार के साथ आज सात फेरे लेंगे!

सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन पहले दी जमानत

पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में एक वर्ष से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के आधार पर सशर्त जमानत दी थी। लेकिन, केवल ईडी के केस में राहत मिली है। उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया, जिस वजह से जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।