WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Celebration in Indore : चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, जश्न में डूबा इंदौर!

महापौर ने कहा 'भारतीय वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प को चन्द्रमा का नमन!'

1622
WhatsApp Image 2023 08 23 At 19.53.48

Celebration in Indore : चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, जश्न में डूबा इंदौर!

Indore : चंद्रयान-3 के लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग का लाईव प्रसारण राजबाडा और 56 दुकान पर लाईव प्रसारण किया गया। इस दौरान राजबाडा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023 08 23 at 19.53.46

महापौर ने राजबाडा पर बडी संख्या में शहरवासियों के साथ लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का लाईव प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों के दृढ संकल्प को चन्द्रमा का नमन। इस अवसर पर महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अतिशबाजी की जनता को मिठाई खिलाकर ‘इसरो’ के सभी वैज्ञानिको एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई हम अपने वैज्ञानिकों पर गर्व करते हैं, जय हिंद!

इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाडिया, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, पार्षद कमल वाघेला, मुद्रा शास्त्री, पंखुडी जैन, रूपाली पेढारकर और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।