WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मारुति वेन पर सीमेंट कांक्रीट वाहन पलटा, मारुति वेन में सवार 2 लोग घायल!

435

मारुति वेन पर सीमेंट कांक्रीट वाहन पलटा, मारुति वेन में सवार 2 लोग घायल!

झाबुआ राजेश सोनी की रिपोर्ट 

Jhabua : थांदला-पेटलावद मार्ग पर शनिवार दोपहर 1 सड़क हादसे में 2 लोग बाल-बाल बच गए। सीमेंट कंक्रीट मिक्सर वाहन एक मारुति ओमिनी वैन पर पलट गया, जिससे वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।रतलाम निवासी अनोखीलाल, बंशीलाल परिहार अपने सहयोगी राजपाल जाट के साथ मारुति ओमिनी (MP 43 C 7143) से पेटलावद से थांदला की और जा रहें थे घटना थांदला से लगभग 6 किलोमीटर पहले सेमलपाड़ा आरोग्यम केंद्र के सामने हुई।

IMG 20260207 WA0210

सामने से आ रहें सीमेंट कंक्रीट मिक्सर वाहन (HR 67 E 5378) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया और उसे लहराना शुरू कर दिया। मिक्सर को अनियंत्रित होकर अपनी ओर आता देख ओमिनी के चालक ने अपनी गाड़ी सड़क से नीचे उतार ली। इसके बावजूद, अनियंत्रित मिक्सर सीधे वैन पर पलट गया। टक्कर और दबाव इतनी तीव्र थी कि वैन में बैठे दोनों व्यक्ति कांच तोड़ते हुए सामने की और जा गिरे, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। वाहन के परखच्चे उड़ने के बावजूद, दोनों यात्री सुरक्षित बच गए। मौके पर सूचना मिलते ही थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश बल के साथ पहुंचे, घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं इस दुर्घटना से लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा!