WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Central Administrative Tribunal CAT को 15 नए मेंबर मिले, MP कैडर के एक Retired IAS अफसर भी शामिल

1257

Central Administrative Tribunal CAT को 15 नए मेंबर मिले, MP कैडर के एक Retired IAS अफसर भी शामिल

नई दिल्ली: Central Administrative Tribunal CAT को 15 नए मेंबर मिले है। इन सदस्यों में 10 Retired IAS, 4 सदस्य Retired IRS और एक Retired IPS है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनमें मध्य प्रदेश के एक Retired IAS अफसर प्रमोद कुमार दास भी शामिल हैं। वे मध्यप्रदेश कैडर के 1986 बैच के Retired IAS अधिकारी हैं। वे पिछले साल जून में भारत सरकार में माइनॉरिटी अफेयर्स मंत्रालय में सचिव के रूप में रिटायर हुए थे।
इसके अलावा बाकी 14 सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के Retired अधिकारी सुमित जेरात। वे केंद्र सरकार में सचिव ऑफिशियल लैंग्वेज विभाग रहे हैं और दिसंबर 2021 में रिटायर हुए।

छबीलेंद राउल भी 1985 बैच के Retired IAS अधिकारी है। वे दिसंबर 2020 में केंद्र सरकार में फर्टिलाइजर विभाग के सेक्रेटरी रहे हैं।
मोहन प्यारे और अनिंदो मजूमदार भी 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रहे हैं।
1986 बैच के डॉक्टर संजीव कुमार कर्नाटक कैडर के और संजीव कुमार असम केडर के रिटायर्ड अधिकारी हैं।
रामेश्वर प्रसाद गुप्ता 1986 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और वे वन और पर्यावरण विभाग के सचिव पद से दिसंबर 2021 रिटायर हुए हैं।
बी आनंद भी 87 बैच के अधिकारी हैं और वे अगस्त 2022 में रिटायर हुए हैं।
अरुण कुमार 1989 बैच के अधिकारी हैं और वे फरवरी 2023 में रिटायर होने वाले हैं।
कुमार राजेश चंद्र 85 बैच के रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं।
रश्मि सक्सैना साहनी, श्री कृष्णा, डॉ आनंद सिंह और सुचित्तो कुमार दास रिटायर्ड IRS और IRTS अधिकारी है।