WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CG Liquor Scam: ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे और सुकमा पालिका अध्यक्ष के कई ठिकानों पर दी दबिश, अहम दस्तावेज मिले!

556
WhatsApp Image 2024 12 28 At 19.09.45

CG Liquor Scam: ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे और सुकमा पालिका अध्यक्ष के कई ठिकानों पर दी दबिश, अहम दस्तावेज मिले!

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर ED की कार्रवाई लगातार जारी है। आज शनिवार को मामले को लेकर आज ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर से लेकर सुकमा तक पूर्व मंत्री कवासी लखमा, बेटा हरिश कवासी और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के कई ठिकानों पर दबिश दी है।

इसी बीच जांच के दौरान कवासी लखमा की कार से ED के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

कवासी लखमा की कार नंबर CG04 MM 0009 से अधिकारियों ये दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दस्तावेज किन विष्यों के हैं।

इसके अलावा कवासी के करीबी के चौबे कॉलोनी स्थित मकान में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास पर अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा सुकमा में ही नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ED के अधिकारी पहुंचे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटालों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे।