WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Chain Theft in Katha : शिवपुराण कथा में दो दर्जन महिलाओं की चेन चोरी 

1008
Whatsapp Image 2022 07 23 At 14021 Pm1658589073 1659327501 696x522

Indore : शहर में पं प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के दौरान दो दर्जन महिलाओं की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए। महिलाओं ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई हैं। यह घटना 24 से 30 जुलाई के बीच आयोजित कथा के दौरान की है। 

पुलिस ने चेन और मंगलसूत्र चुराने वाली एक महिला को पकड़ा है। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने उसे पूछताछ के लिए अन्नपूर्णा पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने एक टीम बनाकर महाराष्ट्र भी भेजी है। पुलिस को आशंका है कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र का चेन चोर गिरोह शामिल हो गया। पुलिस कथा स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है।

कथा के दौरान सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा लगातार अपील कर रहे थे कि चोरों से सावधान रहें। कथा के दौरान सोने के आभूषण पहनकर न आएं। इसके बाद भी कई महिलाओं पर पं मिश्रा की यह अपील बेअसर रही। सात दिन में यहां दो दर्जन महिलाएं आवेदन लेकर थाने पर पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने किसी भी मामले में केस दर्ज नहीं किया। कथा के आखिरी दिन थाने पर रात में हंगामा हुआ। इसके बाद अफसरों ने एक जांच टीम बनाई।

मामले में विमल भावसार निवासी संगम नगर, प्रतिभा मिश्रा निवासी छोटा बांगड़दा और उषा कश्यप सहित अन्य महिलाओं ने शिकायतें की हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी मामलों में आवेदन लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।