WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

जोबट में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बढ़े ,कांग्रेस में एक और दावेदार बढ़ा

867
Karnatak Election
bjp

भोपाल: जोबट विधानसभा उपचुनाव में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है। भाजपा-कांग्रेस के साथ ही जयस भी मैदान में उतर सकती है। कांग्रेस में दावेदारों में अब एक नाम और बढ़ गया है।

कांग्रेस की ओर से महेंद्र सिंह रावत का नाम सामने आया है। यह नाम प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी विभाग की ओर से आगे बढ़ाया गया है। महेंद्र सिंह रावत सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष हैं। उन्हें दिग्विजय सिंह खेमे का भी समर्थन मिल गया है। इससे पहले इस सीट से अलीराजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश पटेल और दीपक भूरिया का नाम दावेदारों में शामिल था।

इधर जयस ने कांग्रेस को अपनी ओर से नितेश अलावा का नाम उम्मीदवार बनाने के लिए दिया है। बताया जाता है कि नितेश अभी सरकारी नौकरी में हैं, वे अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस नितेश के नाम पर विचार नहीं कर रही है। ऐसे में यह संभावना बढ़ रही है कि कांग्रेस-भाजपा के साथ जयस भी मैदान में नजर आ सकती है।