WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ChandraGrahan: इंदौर का गणेश खजराना मंदिर कल दोपहर 12.57 बजे से बंद रहेगा,सभी प्रसाद दुकाने भी बंद रहेगी

568

ChandraGrahan: इंदौर का गणेश खजराना मंदिर कल दोपहर 12.57 बजे से बंद रहेगा,सभी प्रसाद दुकाने भी बंद रहेगी

इंदौर: रविवार को लग रहे वर्ष 2025 के आखिरी चंद्रग्रहण को देखते हुए इंदौर का खजराना गणेश मंदिर भी दोपहर 12.57 से बंद रहेगा l सभी प्रसाद दुकाने भी बंद रहेगीl भक्तो क़ो दर्शन अगली सुबह आठ बजे से होंगे l

IMG 20250906 WA0149

बता दे कि यह चंद्र ग्रहण 2025 प्रायः भारत के सभी इलाकों में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी रहेगा।

इस ग्रहण क़ो लेकर ज्योतिषविदों ने कई आशंकाएं भी जाहिर की हैं l इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत और समापन पर खगोलीय दृष्टि से आसमान में अद्भुत संयोग बन रहा है। भाद्रपद पूर्णिमा यानी सात सितंबर रविवार को पूर्ण चंद्रग्रहण जबकि पितृपक्ष का समापन अमावस्या, यानी महालया के दिन 21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण 2025 के साथ होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे दुर्लभ योग माना जा रहा है।