WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

चंद्रयान 3 की सफलता पर वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन,भारत से चंद्रकांत अग्रवाल ने की शिरकत

3754
WhatsApp Image 2023 09 03 At 4.18.12 PM 1

चंद्रयान 3 की सफलता पर वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन,भारत से चंद्रकांत अग्रवाल ने की शिरकत

इटारसी से संजय शिल्पी की खबर
इटारसी। इसरो को बधाई देने की मंशा से, चंद्रयान तीन की सफलता के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय संस्था एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा एक वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन जूम के माध्यम से किया गया। यह एल.पी.जी.आई.एस.ए. की 87 वी ग्लोबल गैदरिंग मीट) थी। जिसका विषय था ‘चंद्रयान तीन’। इस अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में दुनिया भर से जाने माने कवियों ने शिरकत की। जिनमें भारत की तरफ से इटारसी के वरिष्ठ कवि चंद्रकांत अग्रवाल ने भी भाग लिया। प्रारंभ में एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन आशीष शर्मा और संस्थापिका और ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में, जाने माने सुविख्यात कवि “डॉ.कुमार आदित्य” मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम संचालन जोनल प्रिसिडेंट साउथ इंडिया डॉ.मंजू रुस्तगी ने किया।

WhatsApp Image 2023 09 03 at 4.18.13 PM

विशेष वक्तव्य एल.पी.जी.आई.एस.ए की रीजनल प्रेसिडेंट ऑस्ट्रेलिया सुमन जैन ने दिया। ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मीडिया स्पोर्ट वैशाली रस्तौगी ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया,साथ ही एल.पी.जी.आई.एस.ए की समस्त टीम की तरफ से आशीष शर्मा एवम् योगिता शर्मा के इस साहित्यिक सत्कर्म के प्रति आभार व्यक्त किया गया। एल.पी.जी.आई.एस.ए की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट एडवाइज़री मीनू संयोग और ग्लोबल वाईस प्रेसिडैंट जी.जी.एम मॉनीटरिंग मीनाक्षी ‘गाँधी’ गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। दुनिया भर से जाने-माने करीब 25 कवि इस अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शामिल हुए। जिनमें इंडोनेशिया से आशीष शर्मा, योगिता शर्मा, मीनू संयोग, मीनाक्षी गांधी गुप्ता, वैशाली रस्तौगी, ओम प्रकाश पांडे , भारत से डॉ.कुमार आदित्य, डॉ. मंजु रुस्तगी,चंद्रकांत अग्रवाल,ममता सिंह, अनुज तिवारी, सिंगापुर से आलोक मिश्रा , ऑस्ट्रेलिया से सुमन जैन,अंजना मजूमदार, डॉ. उर्मिला मिश्रा, यू के से स्वर्ण तलवार , यू ए ई से शेखर रामकृष्ण तिवारी ने अपनी बेहतरीन रचनाओं से काव्य-व्योम को सजा दिया। अभिलक्ष शर्मा, वेदिका गुप्ता, सुनीता महेंद्रू थाईलैंड का विशेष सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2023 09 03 at 4.18.12 PM