WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कार्तिक कृष्‍ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्‍वर भगवान आरती के समय में परिवर्तन

1064
WhatsApp Image 2023 10 28 At 15.46.14

कार्तिक कृष्‍ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्‍वर भगवान आरती के समय में परिवर्तन

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन : उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल भगवान की होने वाली आरती का समय परम्परानुसार परिवर्तित होगा।

29 अक्‍टूबर रविवार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्वर भगवान की 3 आरतियों में परिवर्तन होगा जिसमें प्रातः होने वाली आरती 07:30 से 08:15 तक, भोग आरती प्रातः 10:30 से 11:15 तक व संध्या आरती सायं 06:30 से 07:15 बजे तक होगी।

इसी प्रकार भस्मार्ती प्रातः 04 से 06 बजे तक, सायंकालीन पूजन सायं 05 से 05:45 तक एवं शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर ही होगी।

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 10 नवंबर शुक्रवार के दिन धनतेरस पर्व मनाया जावेगा।जिसमें श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्‍सालय में भगवान श्री धनवंतरी का पूजन किया जावेगा।

इसके अतिरिक्‍त मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्‍वर का अभिषेक पूजन किया जावेगा।

12 नवंबर कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जावेगा तथा इसी दिन से श्री महाकालेश्वर भगवान जी का गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा, जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक चलेगा। 12 नवंबर रविवार को ही श्री महाकालेश्वर भगवान जी की प्रातः 07:30 बजे होने वाली आरती में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया जावेगा। सायं में दीपोत्सव पर्व मनाया जायेगा।