WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Charter Plane Crash : बालाघाट के जंगलों में चार्टर प्लेन गिरा, दोनों पायलेट की मौत!

चार्टर प्लेन के गोंदिया के फ्लाइंग स्कूल का होने की संभावना!

1594
WhatsApp Image 2023 03 18 At 5.52.34 PM 696x391

Charter Plane Crash : बालाघाट के जंगलों में चार्टर प्लेन गिरा, दोनों पायलेट की मौत!

Balaghat : किरनापुर थाना क्षेत्र के भक्कूटोला गांव के घने जंगल में शनिवार दोपहर एक ट्रेनर चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलट की मौत होने की जानकारी मिली। पर अभी एक पायलट का शव मिला है, दूसरे पायलट के शव की तलाश जारी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ये चार्टर प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया के फ्लाइंग स्कूल का बताया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) आदित्य मिश्रा के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली है कि किरनापुर के भक्कूटोला में ट्रेनर प्लेन क्रैश हुआ है। पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। घटना स्थल से भेजे वीडियो में मलबे में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। मृतकों के नाम, प्लेन कहां से कहां जा रहा था और प्लेन क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। पुलिस के पास भी अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है।

WhatsApp Image 2023 03 18 at 5.52.33 PM

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त चार्टर प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में संचालित फ्लाइंग स्कूल का माना जा रहा है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। साथ ही मौके पर पुलिस अधिकारियों व टीम द्वारा जांच की जा रही है।