WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Chatarpur News: दो जुड़वा भाई सहित 4 छात्र यूक्रेन से वापस लौटे अपने घर

1848

छतरपुर के दो जुड़वा भाई पारस और पराग गुप्ता सहित एक छात्रा शिवानी विश्वकर्मा आज यूक्रेन से अपने वतन घर लौट आये हैं। वह यूक्रेन में MBBS के 1st ईयर के छात्र हैं।

*●माता-पिता हुए भाव विभोर..*

यह दोनों छात्र कल यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे थे जो आज अपने घर छतरपुर पहुंच गए हैं। अपने बच्चों के सकुशल घर आने पर मां और पिता परिजनों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तो वहीं मां ने अपने दोनों बेटों को भावुक होकर गले से लगा लिया और पिता ने अपने बच्चों को हाथों से मिठाई खिलाई।

*●युद्ध के हालातों से बनी स्थिति..*

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते यूक्रेन में पढ़ रहे छात्र फंस गए हैं। और अपने अपने वतन पहुंचने की जद्दो-ज़हद में लगे हुए हैं। जिसमें कई भारतीय छात्र भी फंसे हुए हैं जो अब समय समय पर अपने वतन वापसी कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है और इसी ऑपरेशन गंगा के तहत ही इन छात्रों की घर वापिसी हुई है।

*●शिवानी की भी घर वापसी..*

छतरपुर की शिवानी विष्वकर्मा भी आज अपने घर लौटी है। शिवानी के परिजनों ने भी ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं से शिवानी का स्वागत किया है।

*●3 दिन पूर्व शिवानी ने बताये थे हालात..*

शिवानी छतरपुर के इलेक्ट्रानिक व्यवसाई रामस्वरूप विश्वकर्मा की बेटी हैं जो यूक्रेन के में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रही थी वह 3 महीने पूर्व ही यूक्रेन गई थी। 3-4 दिन पहले ही शिवानी ने हमें यूक्रेन रोमानिया अबर्दर के हालातों के वीडियो भेजे थे। जो बमुश्किल 2 दिनों में यूक्रेन बार्डर को पार कर रोमानिया पहुंची थी जहां टेंटों में रुकने की व्यवस्था की गई थी।

*●जाता रह केंद्र सरकार और PM मोदी का आभार..*

छात्रों ने यूक्रेन के युद्ध के हाल बताए तो वहीं उन्हे हुई परेशानियों का भी बखान किया। सभी वापिस लौट छात्र-छात्राओं उनके परिजनों ने केंद्र सरकार सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।