WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cheated in Love, Hit With a Bullet : पुलिसवाले को प्यार में मिला धोखा तो प्रेमिका के परिवार को गोली से ठोका!

प्रेमिका के पिता की मौत, भाई घायल, खुद ने भी कर ली आत्महत्या!

2163

Cheated in Love, Hit With a Bullet : पुलिसवाले को प्यार में मिला धोखा तो प्रेमिका के परिवार को गोली से ठोका!

Shajapur : एक पुलिस आरक्षक ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका और उसके पिता को गोली मार दी। खुद ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ये जघन्य घटना बेरछा में हुई। प्रेमी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवती के पिता की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर घायल होने पर इंदौर रेफर किया गया है। उसका भाई भी घायल हुआ है। सोमवार सुबह आरोपी युवक का शव भी रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शाजापुर से करीब 15 किमी दूर स्थित बेरछा में रविवार देर रात गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी पुत्री गंभीर घायल है। वहीं बेटे राज को मामूली चोट आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक देर रात सीढ़ी लगाकर प्रेमिका के घर की पहली मंजिल में घुसा। इसी दौरान गोलीबारी हुई और युवक ने लड़की के पिता और लड़की पर गोली चला दी। इससे लड़की के पिता जाकिर खान की गोली लगने से मौत हो गई और लड़की शिवानी गंभीर घायल हो गई, जिसे इंदौर रेफर किया गया।

वारदात की जानकारी लगने पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत पहले ट्रामा सेंटर शाजापुर पहुंचे और उसके बाद घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। सोमवार तड़के तक एसपी यशपाल सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी बेरछा थाने पर जमे रहे।

प्रेम में धोखा मिला तो गुस्से में वारदात
यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद संदेही माने जा रहे युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें घायल युवती के साथ उसके फोटो हैं। युवक ने लिखा कि प्यार में धोखा मिला इसलिए ठोका, वह भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी।

आरोपी युवक पुलिस विभाग में आरक्षक था और देवास जिले में पदस्थ है। युवक के पिता भी पुलिसकर्मी थे जो पूर्व में बेरछा थाने में पदस्थ रहे हैं। शासकीय सेवा के दौरान पिता की मृत्यु होने पर युवक को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई, युवती गंभीर घायल है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से चली हुई गोली देसी रिवाल्वर और दो पहिया वाहन भी मिला। सोमवार सुबह आरोपी युवक का शव भी मिला है। रेलवे ट्रैक के पास उसकी लाश क्षत विक्षत अवस्था में मिली है।