WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

छतरपुर जिला जेल के जेलर दिलीप सिंह को हटाया: आदेश जारी

415
WhatsApp Image 2025 12 26 At 19.23.16

छतरपुर जिला जेल के जेलर दिलीप सिंह को हटाया: आदेश जारी

छतरपुर: छतरपुर जिला जेल के जेलर दिलीप सिंह जाटव को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह केन्द्रीय जेल रीवा के उप जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार को जिला जेल छतरपुर का प्रभार सौंपा गया है।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 19.22.08

जेलर दिलीप सिंह जाटव पर पिछले कई दिनों से गंभीर आरोप लग रहे थे। इनमें जेल के भीतर अवैध गतिविधियां, कैदियों से वसूली और मारपीट की शिकायतें शामिल थीं।

हाल ही में छतरपुर जेल में कैदियों पर हमले, अवैध वसूली और कैदियों की मौत के मामले सामने आए थे। इन शिकायतों के मद्देनजर ही यह कार्रवाई की गई है।

●जेल मुख्यालय से आदेश जारी..

जेल मुख्यालय, भोपाल (म.प्र.) से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, योगेन्द्र पमार को जिला जेल छतरपुर की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विशेष ड्यूटी पर निर्देशित किया गया है। वे आगामी आदेश तक इस पद पर रहेंगे।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 19.27.52

यह आदेश महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मध्यप्रदेश, डॉ. वरूण कपूर द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों और विभागों को भी भेजी गई है।