WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Chhatarpur News : बस और कार में भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 2 घायल

994

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

●बस और एक्सयूवी कार की हुई जोरदार भिड़ंत 2 की मौके पर मौत..

●बड़ा गांव के पास सुजात कंपनी की बस से हुई भिड़ंत..

●आगरा से पेपर देकर वापस लौट रहे थे कार सवार..

●घायलों को नोगांव अस्पताल में कराया भर्ती..

●अलीपुरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव परिवहन चेकपोस्ट के पास की घटना..

छतरपुर जिले में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस हादसे में 2 की मौत तो 2 घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव परिवहन चेकपोस्ट के पास की है जहां यात्री बस और एक्सयूवी कार की जोरदार भिड़ंत हुई है। जिसमें सवार चार में से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं 2 गंभीर घायल हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो बस अपनी साइड से न जाकर गलत साईड से जा रही थी। तो वहीं कार सवार आगरा से पेपर देकर वापस अपने शहर को लौट रहे थे। हादसे में मरने वालों के नाम अर्जुन यादव निवासी मैहर और अरुण त्रिपाठी निवासी सतना बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में- अलका सिंह निवासी रीवा और सूरज यादव निवासी मैहर हैं। दोनों घायलों को तत्काल नोगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।