WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Chhatarpur News: पहली बार कलेक्टर यहां, देर रात तक की ग्रामीणों से चर्चा, कई समस्याओं का हाथों-हाथ निराकरण

770

 

 

 

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

“कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ भ्रमण किया, ग्रामीणों से देर रात की चर्चा, समस्याओं के निदान हेतु समयबद्ध कैम्प लगेंगे, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिये स्थानीय स्तर पर लगेंगे शिविर..”

छतरपुर: कलेक्टर संदीप जी आर ने छतरपुर जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण करते हुये ग्रामीणों से देर रात्रि में उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के निदान के लिये समयबद्ध तरीके से विशेष कैम्प लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत पर एम्बुलेंस पहुंचाने के निर्देश दिये।

●पहली बार कलेक्टर यहां..

ग्रामीणों ने उनके ग्राम में पहली बार कलेक्टर एवं जिले अधिकारियों के भ्रमण पर आने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

●स्थानीय स्तर पर लगेंगे दिव्यांगजनों के कैम्प..

कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम किशनगढ़, सुकवाहा, पलकौंहा और ढोढन का सघन रूप से भ्रमण किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में लोगों के आने वाले पशुओं की स्थिति में समन्वय बनाते हुये आर्दश व्यवहार करने पर जोर दिया। दिव्यांगों की जांच एंव उनके कार्ड बनाने के स्थानीय स्तर पर ही कैम्प लगाने के निर्देश दिये।

●युवाओं ने की कलेक्टर से चर्चा..

कलेक्टर ने पेयजल समस्या के निदान हेतु पीएचई विभाग को ग्राम का विजिट करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। युवाओं ने कलेक्टर से की गई चर्चा में बताया कि शाला में गणित विषय का टीचर नहीं है, कलेक्टर ने बीईओ को टीचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

ग्राम ढोढन में ऊर्जा के वैकल्पित श्रोत के लिये सोलर पैनल सहित विद्युत सोलर पम्प लगाने के लिये समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये।

●तालाब पुष्कर सरोवर में सम्मिलित होगा..

किशनगढ़ तालाब को पुष्कर सरोवर में सम्मिलित कर तालाब के उन्नयन करने का ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव को निर्देश दिया। ग्राम के सार्वजनिक शौचालय प्याऊ की साफ-सफाई का निर्देश दिया। ग्रामवासियों से मिलकर उन्हें स्वच्छता कर समय पर चुकाने की अपील की।

●नवीन बस स्टैंड बनेगा..

बस स्टैंड के लिए कम स्थान के मद्देनजर बस स्टैंड को अन्यत्र स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देश दिये। ग्राम झरकुवा-बिहवारा प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट हेतु भूमि का अवलोकन किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया।