WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री ने पदोन्नत IAS अधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

894
WhatsApp Image 2022 01 10 At 8.45.41 PM 696x518

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पदोन्नत हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों को 1 जनवरी 2022 से सेवा के अधिसमय वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-14 में पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर श्री अंकित आनंद, श्री सी.आर. प्रसन्ना, श्री एलेक्स पॉल मेनन और डॉ. एस.भारती दासन उपस्थित थे।