WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डल लेक, कश्मीर की तर्ज पर भोपाल ताल में ‘शिकारा सेवा’ का शुभारंभ किया 

419

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डल लेक, कश्मीर की तर्ज पर भोपाल ताल में ‘शिकारा सेवा’ का शुभारंभ किया 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डल लेक, कश्मीर की तर्ज पर भोपाल ताल में ‘शिकारा सेवा’ का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री श्री यादव ने आज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा अपर लेक बोट क्लब, भोपाल में स्थापित 20 नए शिकारा सेवाओं का लोकार्पण किया।

IMG 20251204 WA0056

ये शिकारे डल लेक, कश्मीर की तर्ज पर बनाए गए हैं, जो भोपाल में जल-पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

IMG 20251204 WA0053 scaled

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दृष्टि के अनुरूप, इन शिकारों का संचालन प्रदेश में पहली बार बड़े पैमाने पर शुरू किया गया है, जिससे भोपाल का अपर लेक राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रमुखता से उभरेगा।

शिकारों का निर्माण पर्यावरण प्रदूषण रहित सामग्री — फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलीयूरिथेन (FRP) से किया गया है।।यह सामग्री पूर्णतः नॉन-रिएक्टिव है, जल के संपर्क में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं करती, तथा झील के जैव-वातावरण को सुरक्षित रखती है। अत्याधुनिक तकनीक से बनी इन नौकाओं को जल-पर्यटन के लिए अधिक सुरक्षित, टिकाऊ तथा आकर्षक बनाया गया है।

IMG 20251204 WA0047 scaled

इस मौके पर बताया गया है कि पर्यटन निगम का उद्देश्य भोपाल में डल लेक जैसी अनुभूति प्रदान करना है, जिससे स्थानीय एवं बाहरी पर्यटकों को प्रीमियम बोटिंग अनुभव उपलब्ध हो सके। यह पहल राजधानी भोपाल को वाटर-टूरिज्म हब के रूप में सशक्त रूप से स्थापित करेगी।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर,हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण,नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल,नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार,संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी,राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,राज्यमंत्री श्री दिलीप अहीरवार,राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह सहित विधायकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपर लेक में शिकारों की सैर का आनंद लिया और कश्मीर की डल झील की तर्ज पर तैयार इन शिकारों की सुविधाओं की सराहना की।

सैर के दौरान मुख्यमंत्री जी ने शिकारा-बोट रेस्टोरेंट से चाय,पोहा, समोसे एवं फलों का नाश्ता लेकर ज़ायका लिया।

भ्रमण के दौरान फ्लोटिंग बोट मार्केट से मुख्यमंत्री जी ने वस्त्रों की खरीदारी की.