WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खरगोन जिले में कतरगांव उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा, किसानों से की चर्चा

226
WhatsApp Image 2026 04 30 At 11.08.39 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खरगोन जिले में कतरगांव उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा, किसानों से की चर्चा

खरगोन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खरगोन जिले में महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र का औचक रूप से निरीक्षण पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिए। गौरतलब है कि डॉ यादव ने महेश्वर मे रात्रि विश्राम किया था।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 11.20.13 AM 1

खरगोन की कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री लोकल समिति के ऑफिस और गेहूं उपार्जन केंद्र में पहुंचे और किसानों से मिले।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 11.20.13 AM

उन्होंने हम्मालों और तुलावटियों से चर्चा की और एक किसान की बिलिंग की पूरी प्रोसेस देखी। इसके बाद उन्होंने किसानों से चर्चा कर फसलों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 11.16.44 AM
एक किसान ने उन्हें बताया कि वह खेती के साथ दूध का भी व्यापार करता है। किसान ने उन्हें बताया कि उसके पास 10 गाय भी है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे दूध के भाव व अन्य फायदों के बारे में भी जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 11.16.43 AM