WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल में हाथियों के मूवमेंट पर जताई चिंता

आवश्यक सावधानियाँ बरतने के दिए निर्देश

732

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले में हाथियों के मूवमेंट से हुए नुकसान पर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अद्यतन स्थिति और बरती जा रही सावधानियों के संबंध में निवास कार्यालय पर बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस तथा प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल को स्थिति पर नजर रखने तथा समस्त आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रायः महुआ के मौसम में हाथियों का मूवमेंट बढ़ता है। सावधानी बरतते हुए हाथियों के झुंड के साथ वन विभाग का अमला चल रहा है। गाँव वालों को सतर्क किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को चेतावनी जारी की जा चुकी है। साथ ही अलग-थलग बने घरों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा की दृष्टि से उनके रहने की व्यवस्था पंचायत भवनों में की गई है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं तथा वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से क्षेत्र के निवासियों को पूर्व में प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया गया है।