WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Chief Secretary Issues Strict Orders: प.बंगाल में फ़ाइलों की सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव के सख्त आदेश

222

Chief Secretary Issues Strict Orders: प.बंगाल में फ़ाइलों की सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव के सख्त आदेश

 

कोलकाता : Chief Secretary Issues Strict Orders: प.बंगाल में चुनाव परिणाम के बीच प्रदेश के मुख्य सचिव ने फ़ाइलों की सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं।

IMG 20260505 WA0008

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने प्रशासनिक फाइलों की सुरक्षा को लेकर बहुत सख्त आदेश जारी किए हैं। सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी महत्वपूर्ण फाइल या दस्तावेज़ दफ्तर से बाहर न ले जाया जाए, न ही उसे नष्ट किया जाए या नुकसान पहुँचाया जाए। दस्तावेजों की अनधिकृत कॉपी या स्कैनिंग पर भी रोक लगा दी गई है।

विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को व्यक्तिगत रूप से रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

यह आदेश चुनावी नतीजों के बीच प्रशासनिक अनुशासन और फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।यह कदम प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि जैसे ही BJP बंगाल में सरकार बनाएगी, TMC के काले कारनामों की फाइलें अब “सुरक्षित” नहीं रहने वालीं। वो फाइलें जो I-PAC छापेमारी के दौरान “गायब” हो गईं, नवान्न में ग्रीन फाइलें जो CM के आने के बाद उड़ गईं, कोयला घोटाला, चिटफंड, राशन घोटाला, भर्ती घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग की सारी दस्तावेज़ सब अब खुलकर सामने आएंगी।

BJP सरकार बनते ही केंद्र की एजेंसियों को राज्य में अब कोई राजनीतिक रोड़ा नहीं रहेगा। नई SIT, CBI, ED की जांच तेज़ हो जाएगी।