WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Chief Secretary’s Farewell: मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का विदाई समारोह

2336
WhatsApp Image 2023 11 30 At 12.47.29

Chief Secretary’s Farewell: मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का विदाई समारोह

भोपाल: मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस आज सेवा निवृत हो रहे है।एमपी कैबिनेट बैठक में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,मंत्रीगण, नव नियुक्त सीएस श्रीमती वीरा राणा,एसीएस सहित सभी विभागों के प्रमुख सचिव एवं महत्वपूर्ण अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023 11 30 at 13.16.08 1

 

इस अवसर पर सीएस इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को याद किया गया।मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1985 बैच के अधिकारी है। उन्होंने IASअधिकारी के रूप में 38 वर्ष से अधिक की सेवा पूरी की।जून-1986 से सहायक कलेक्टर, खण्डवा के रूप में नौकरी की शुरूआत।

WhatsApp Image 2023 11 30 at 13.12.44
छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और कांकेर में भी अपनी सेवाएं दी।कलेक्टर के रूप में सीहोर, खण्डवा, गुना और भोपाल जिलों में पदस्थ रहे।माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों के सचिव के रूप में कार्य किया है।WhatsApp Image 2023 11 30 at 13.16.08

कृषि, ग्रामीण विकास, वाणिज्यिक कर, पर्यटन, विमानन, आवास एवं पर्यावरण, लोक सेवा प्रबंधन, आनन्द, संसदीय कार्य, उद्यानिकी, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दी।
भारत सरकार में संयुक्त सचिव भी रहे।

अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, ग्वालियर, महानिदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेस और महानिदेशक प्रशासन अकादमी भी रहे।
25 मार्च-2020 को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार सम्हाला।
3 वर्ष 8 माह से अधिक समय तक मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया।
लोक सेवा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से पुरूस्कार मिला।
लगभग 7 वर्ष तक मुख्यमंत्री के सचिव / प्रमुख सचिव रहे।

Senior IAS Iqbal Singh Bains: राज्य शासन ने CS इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्ति आदेश जारी किए