WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बाल कल्याण समिति के सदस्य पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, गिरफ्तार,भेजा जेल

1727
WhatsApp Image 2023 03 22 At 10.35.21 PM 696x392

बाल कल्याण समिति के सदस्य पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, गिरफ्तार,भेजा जेल

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर में ओरछा रोड थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जहां इस मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जिसे MLC और डॉक्टरी परीक्षण हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहाँ से न्यायालय में पेश किया गया है।

WhatsApp Image 2023 03 22 at 10.35.22 PM

●यह है मामला..

जानकारी के मुताबिक घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र ओरछा रोड थाने के पीछे की है। जिसे ओरछा रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कियाया है। इस मामले की महिला थाने में रिपोर्ट/FIR दर्ज की गई है। उक्क्त मामले में महिला की रिपोर्ट पर 376, 450, sc/st एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

●यह हुए गिरफ्तार..

दरअसल ओरछा रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बाल कल्याण समिति CWC के सदस्य पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है तो वहीं पुलिस ने आरोपी सौरभ भटनागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हुआ है जहां से उसे जेल भेज दिया जायेगा।