WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बच्चों ने तमंचे के साथ फोटो Social media पर डाले, पिता को जाना पड़ा जेल

1510
WhatsApp Image 2021 11 11 At 12.58.47 AM 696x393

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर के दनकौर में दो नाबालिग बच्चों ने खेल खेल में अपने पिता के अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाल दी। पुलिस ने इस मामले में एक बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दनकौर पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को जानकारी हुई कि दनकौर के दो बच्चों ने तमंचे के साथ फोटो और वीडियो डाले हैं। इसके आधार पर उनकी पहचान दनकौर कस्बा निवासी 10 और 12 वर्ष के बच्चों के रूप में की गई।

पुलिस ने जांच में पाया कि एक बच्चे के पिता के घर पर 315 बोर का अवैध तमंचा रखा हुआ था। वह बच्चा शनिवार को पड़ोस के साथी के घर पहुंचा और दोनों ने हाथों में तमंचा लेकर वीडियो और फोटो खींची और इनको सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके कुछ घंटे बाद लोगों से पुलिस को सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट की जानकारी हुई।

पुलिस ने एक बच्चे के पिता मुकेश को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहा तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।