WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

China’s Manjha is Being Sold : धड़ल्ले से बेचा जा रहा चाइना का जानलेवा मांझा!

8766

China’s Manjha is Being Sold : धड़ल्ले से बेचा जा रहा चाइना का जानलेवा मांझा!

Indore : सरकार ने नायलॉन के धागे से पतंगबाजी पर रोक लगाई है। हर साल इस बारे में आदेश निकाले जाते हैं। मगर, लाख कोशिशों के बाद भी चाइना डोर पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा। पिछली बार भी जिले में एक दर्जन छोटी बड़ी घटना चायना के इस धागे से हुई थी। उसके बाद प्रशासन व सरकार ने इस और कोई कड़े कदम नहीं उठाए।

जिले में आज भी प्रशासन व पुलिस की आंखों के सामने मौत का मांझा खुलेआम बिक रहा है। मगर, प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रही। जब तक प्रशासन कार्रवाई करेगा तब तक मांझा पतंग उड़ाने वालो के घरों में पहुंच गया होगा। सरकार के कोई कड़े कदम नहीं दिखाई देते है। मकर संक्राति पर पतंगबाजी के उत्साह से भरा पर्व होता है। पतंग उड़ाने के लिए जिस मांझे का इस्तेमाल किया जाता है, वो बेहद खतरनाक हो सकता है। मकर संक्राति जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है बच्चों में पतंगबाजी को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है।

IMG 20240104 WA0031

ऑनलाइन डिलेवरी

आज बढ़ते आधुनिकता के साथ नए आधुनिक कारोबार में भी लोगों ने नए-नए तरीके आजमाना शुरू कर दिए वहीं जहाँ प्रशासन ने चायना की डोर पर भले ही प्रतिबंध लगा रखा है मगर दबे छुपे एक ओर नया तरीका बाजार में ऑनलाइन डिलीवरी के साथ दुकानदारों के माध्यम से बाजार में बेचा जा रहा है। ऑनलाइन कारोबार से चाइना डोर बिक्री हो रही है। फिर भी खुलेआम इस मौत के मांझे की बिक्री चालू है। ऑनलाइन मौत के मांझे की दुकान के बारे में प्रशासन को भी जानकारी नहीं। वहीं चौराहे पर युवा वर्ग के लड़के द्वारा बात करने पर ऑनलाइन मांझे की बिक्री के बारे में जानकारी लगी

चायना डोर का व्यापार जारी

जहां एक और उत्साह और उमंग का त्यौहार होता है संक्रांति मगर दूसरी ओर जिले व शहर में चाइना की डोर का व्यापार जारी है। शहर में पतंग व धागे की दुकानें शहर में दर्जनों है जिसमें मल्हारगंज, बम्बई बाजार, हरसिद्धि, काची मोहल्ला, जिंसी, द्वारिका पुरी,समाजवादी इंदिरा नगर, एरोड्रम, 71 नंबर स्कीम, आजाद नगर, खजराना, बाणगंगा, पाटनीपुरा, मालवा मील व शहर के अलग अलग क्षेत्र में बिक्री हो रही है। यहां इस बार भी नायलॉन की बिक्री चोरी-छिपे एक महीने पहले से शुरू हो चुकी है। इधर शहर में कई जगह नायलॉन का धागा बेचा जा रहा है। इसके विपरीत सूती धागा बाजार में कहीं नजर नहीं आ रहा है। न तो दुकानदार सूती धागे को बेचने में रुचि ले रहे हैं और न ही पतंग का लुत्फ लेने वाले इसकी मांग कर रहे हैं।

पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे

प्रतिबंधित चाइना डोर आज भी शहर में चोरी छिपे बिक रही है दुकानदार ऐसे खुले रूप में नहीं बेच रहा है। मगर व्यापारियों को इसे बेचने के नुकसान भी पता है फिर बेच रहे इससे आम जनता के साथ सभी वर्ग को होता है सरकार द्वारा प्रतिबंध होने के बावजूद जिले व शहर में चाइना की डोर पुलिस व प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से बिक रही है। ग्राहक से मोल भाव तय कर पहले पैसा लिया जाता है, फिर दुकानदार उन्हें लाकर चाइना की डोर दे देता है।

 

उज्जैन में बाइक सवार का गला कटा

उज्जैन में पतंग उड़ाने वाली चाइना डोर (चाइनीज मांझा) से मंगलवार को एक बाइक सवार का गला कट गया और उसकी जान पर बन आई। घटना में युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। युवक महाकाल के मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहा था। इस दौरान हरि फाटक ब्रिज के पास कटकर आई पतंग के चायना मांझे में वह उलझ गया और गंभीर रूप घायल हो गया। आनन फानन में युवक को ज़िला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि यदि मांझा थोड़ी और नीचे होता तो युवक के साथ अनहोनी हो सकती थी। हादसे का शिकार युवक इंदौर का रहने वाला है।