WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

गोल्ड कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए बगीचे की बलि चढ़ाने को लेकर भड़की शहर कांग्रेस

40 पेड़ों का कत्ल और 300 पौधों को उजाड़ने को लेकर उग्र प्रदर्शन, फूँका प्रशासन का पुतला

889
WhatsApp Image 2023 04 20 At 5.57.37 PM 696x394

जिम्मेदारों पर FIR की उठी मांग

Ratlam। शहर की नगर निगम बिल्डिंग के सामने स्थित गांधी उद्यान जो 70 वर्ष से अधिक समय से स्थापित है जिसे रातोंरात उजाड़ दिया गया। उद्यान में लगे पेड़ पौधों को निगम कर्मचारियों द्वारा बीती रात अंधाधुंध तरीके से काट डाले इतना ही नहीं उद्यान में जमीन पर लगे छोटे बड़े पौधों को भी रौंदकर समूचे क्षेत्र को तहस-नहस कर मैदान में तब्दील कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर शहर कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर पहुंची और कर्मचारियों से पेड़ पौधों के काटने का विरोध किया फिर भी कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनते हुए उद्यान को मैदान में तब्दील कर डाला इतना ही नहीं उद्यान की बांउड्रीवाल को भी तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2023 04 20 at 5.57.37 PM 1

इस कार्य को गैरकानूनी बताते हुए कांग्रेसजन सड़कों पर उतर आए और उन्होंने नगर निगम गांधी उद्यान पर प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए प्रशासन का पुतला फूंका और एक ज्ञापन इस संदर्भ में नायब तहसीलदार ठाकुर को भी सौंपा जिसमें मांग की गई कि शीघ्र फौजदारी मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है एवं इस बगीचे पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य यदि होता है तो कांग्रेस सड़क पर गांधीवादी तरीके से जनआंदोलन करेगी।

शहर कांग्रेस का आरोप है कि यह सारा कार्य गैर कानूनी है तथा नियमों के विपरीत है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि बगीचे को नहीं बेचा जा सकता। अगर नगर निगम अपने 70 साल के बगीचे को बेच सकता है तो क्या सारे कॉलोनाइजर अपनी कॉलोनी के बगीचे को बेच सकते हैं।

WhatsApp Image 2023 04 20 at 5.57.37 PM 2

इसके विरोध में शहर कांग्रेस के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया जिनमें मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती यास्मीन शेरानी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, रजनीकांत व्यास, नासिर कुरेशी, वहीद शेरानी, कमरूद्दीन कछवाय, हितेश पेमाल, साबीर हुसैन, मनीषा व्यास, निलोफर खान, फखरूद्दीन मंसूरी, सलीम बागवान, सुजीत उपाध्याय, फय्याज मंसूरी, मुकेश कोठारी, रामचन्द्र धाकड़, महीप मिश्रा, रमेश शर्मा, विशाल डांगी, जितेंद्र हाड़ा, जितेंद्र मिर्ची, चंद्रप्रकाश पुरोहित, अमरसिंह शेखावत, इक्का बेलूत, परेश जैन, राहुल दुबे, विजय पंड्या, धर्मेंद्र शर्मा, किशन सिंगाड, ललित चोपड़ा, संजय खडकर, हिमांशु खाबिया, रतन बाबा, श्यामसुंदर शर्मा, गोलू डेनियल, विशाल कंडारे, भरत सेन, सोनू व्यास, राजेश प्रजापत, विजय उपाध्याय, वीरपाल सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।