WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

शहर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना

_वर्षो से स्थापित दुकानदारों को बिना सूचना दिए हटाने को लेकर और उनका वैकल्पिक स्थान नगर निगम सीमा में देने की मांग को लेकर_   _राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को टीनशैड की चारदीवारी से घेरा जाने के विरोध में प्रदर्शन_ 

1268

*शहर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना* 

रतलाम : विगत दिनों प्रशासन द्वारा शहर के नगर निगम चौराहे पर बरसों से व्यापार कर रहे दुकानदारों को बिना सूचना दिए हटा दिया गया, उनके वैकल्पिक स्थान नगर निगम सीमा में देने की मांग को लेकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जो अपमान अवैधानिक रूप से चारदीवारी बनाकर घेर देने को लेकर विरोध स्वरूप शहर कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी उद्यान पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने धरना दिया गया।

उपस्थित कांग्रेस जनों और समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन के प्रारंभ में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात राम धुन गाकर धरना प्रदर्शन की शुरुआत हुई।

*इन्होंने किया संबोधित* 

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, यासमीन शैरानी,मयंक जाट, रजनीकांत व्यास,प्रेमलता दवे, राजीव रावत,सतीश पुरोहित, कमरुद्दीन कछवाय,कुसुम चाहर, नीलोफर खान,सुजीत उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह अठाना,धर्मेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया!

*दी चेतावनी* 

धरना प्रदर्शन पर समस्त कांग्रेस जनों ने चेतावनी दी अगर भविष्य में उद्यान के स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ की जाती है एवं छोटे दुकानदारों को अन्य जगह पर दुकान हेतु स्थान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

*यह थे उपस्थित* 

इस अवसर पर पार्षद आशा रावत,कविता महावर,मनीषा व्यास,मीनाक्षी सेन,नासिर कुरेशी, वाहिद शैरानी,सलीम बागवान, केशर बाई ,वासिफ काजी,प्रवक्ता जोएब आरीफ,इकरार चौधरी, मकबूल कुरैशी,मंजूबाला गुर्जर, आरिफा कछवाया,रजिया मंसूरी, हितेश पैमाल,वीरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश कोठारी,अभय सुराणा, प्रदीप राठौड़,जितेंद्र हाड़ा,जितेंद्र परिहार,शांतू गवली,सोनू व्यास, विजय उपाध्याय,इक्का बैलूत, साबीर भाई,राधा प्रजापति,यश दवे,नजमा बेलुत,रवि वर्मा,मनोज खोईवाल,राहुल दुबे,चंद्रप्रकाश पुरोहित,मनोहर पचोरी,सुनील महावर,मीना जाट,सुनील मिश्रा, छोटू चावड़ा,आयशा कुरेशी, कैलाश सोलंकी,असलम ताबिश, वीरपाल सिंह,तबस्सुम खान, विजय पंड्या लाला,संजय बरमेचा,अनिल नांदेचा,नरसिंह राठौड़,जीवन पांचाल,राजकुमार जैन,मुकेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

*संचालन तथा आभार* 

धरने का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया एवं आभार मांगीलाल ने माना।