WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CJM Dies After Delivery : खरगोन की सीजेएम पदमा राजौरा की डिलीवरी के बाद मौत!

पीलिया के बाद उन्हें चार दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया!

1885
WhatsApp Image 2024 01 19 At 12.50.47 PM

CJM Dies After Delivery : खरगोन की सीजेएम पदमा राजौरा की डिलीवरी के बाद मौत!

Indore : खरगोन की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 50 साल की पदमा राजौरा तिवारी की इंदौर के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मजिस्ट्रेट ने टेस्टबेबी ट्यूब से नवजात बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें चार दिन तक वेंटीलेटर पर रखा गया, पर बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को दोपहर में उनकी मौत हो गई।

बच्चे की चाह में उन्होंने टेस्ट बेबी ट्यूब का इलाज लिया। निजी अस्पताल में कई महीनों से इलाज कराया। डिलीवरी से पहले उन्हें खरगोन में भर्ती किया गया था, फिर इंदौर रेफर किया। वे तीन साल से खरगोन में पदस्थ थी। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 8 जनवरी को उन्‍होंने मेडिकल अवकाश लिया। इसके बाद दो दिन तक निजी अस्पताल में इलाज कराया।

इंदौर में उन्होंने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें पीलिया हो गया था। इसके संक्रमण से तबीयत बिगड़ी। उनका जन्म 24 अक्टूबर 1973 को हुआ था। वह इंदौर की निवासी थी। सिलिकान सिटी इंदौर से उनका अंतिम यात्रा निकली।