WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM चौहान ने मंदसौर जिले में 2374 करोड़ की कयामपुर सीतामऊ वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया

चंबल नदी की पूजा कर मुख्यमंत्री चौहान ने चुनरी ओढ़ाई

1007
WhatsApp Image 2023 05 11 At 18.09.49 696x522

CM चौहान ने मंदसौर जिले में 2374 करोड़ की कयामपुर सीतामऊ वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार 11 मई को मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में 2374 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन कर परियोजना निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सिंचाई परियोजना चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर निर्मित हो रही है।

सिंचाई परियोजना जिला मुख्यालय मंदसौर से 70 किलोमीटर दूर सीतामऊ तहसील के ग्राम जवानपुरा में निर्माणाधीन है। इस परियोजना से जिले के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के 1 लाख 49 हजार 300 हितग्राही लाभान्वित होंगे।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 18.10.47 1

इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन तथा मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नव करणीय ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंदसौर जावरा नीमच सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, कमिश्नर उज्जैन संदीप यादव, आईजी उज्जैन संतोष कुमार सिंह, डीआईजी रतलाम मनोज कुमार सिंह सहित जल संसाधन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 18.09.51

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम जवानपुरा में पूजा अर्चना कर कयामपुर सीतामऊ सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया तथा शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने गैती चलाकर और नारियल बधारकर कयामपुर सीतामऊ सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया तथा परियोजना निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के ग्राम जवानपुरा के हेलीपैड आगमन पर हेलीपैड से उतरते ही प्रशासन की ओर से संभाग आयुक्त उज्जैन संदीप यादव आईजी उज्जैन संतोष कुमार सिंह डीआईजी रतलाम मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री जी की अगवानी की।

प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव, नव करणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ  जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 18.10.47

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम जवानपुरा में हेलीपैड से उतरते से ही अतिथियों के साथ चंबल नदी के किनारे पहुंचकर चंबल नदी की पूजा अर्चना की और चंबल नदी को चुनरी भी ओढ़ाई। यहां नन्ही नन्ही बालिकाओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री जी और अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

जय चंबल के उद्घोष भी इस अवसर पर लगाये गए। मुख्यमंत्री ने चम्बल नदी पर बन रही वृहद सिंचाई योजना की पूर्णता और सफलता की कामना की।