WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM डॉ. मोहन यादव आज 4 मई को भिण्ड, गुना एवं ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर

793

CM डॉ. मोहन यादव आज 4 मई को भिण्ड, गुना एवं ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 मई को भिण्ड, गुना एवं ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड़ शो करेंगे।

भिंड लोकसभा मुख्यमंत्री डॉ यादव भिंड लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती संध्या राय के समर्थन में प्रातः 11.10 बजे अटेर, दोपहर 12 बजे गोहद और दोपहर 12.55 बजे दतिया के भांडेर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ग्वालियर लोकसभा मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्वालियर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में दोपहर 2.10 बजे पोहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गुना लोकसभा मुख्यमंत्री डॉ यादव गुना लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में गुना में दोपहर 3.35 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

ग्वालियर लोकसभा मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 7.30 बजे ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो करेंगे।