WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

चुनाव जीतने के बाद पहली बार अमरवाड़ा पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, जनता के प्रति माना आभार

609

चुनाव जीतने के बाद पहली बार अमरवाड़ा पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, जनता के प्रति माना आभार

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा दौरे पर रहे। इस दौरान डॉ. यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद हमारा पहला दौरा हुआ। मेरे साथ खजुराहो के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वीडी शर्मा जी उपस्थित रहे।

डॉ यादव ने कहा कि हम सब मिलकर, आज अमरवाड़ा चुनाव जीतने का जनता के बीच आभार मनाने आए और जनता के साथ जो हमने कमिटमेंट किया था कि हम सब मिलकर चुनाव जीतने के बाद सरकार के द्वारा किए गए सभी घोषणाओं के पालन की दिशा में काम करेंगे। उस दिशा में आज सबसे पहले औद्योगिक निवेश को लेकर मीटिंग की है, न केवल छिंदवाड़ा, पांढुर्णा बल्कि पूरे जबलपुर में जो रीजनल समिट होने वाली है उसकी प्री मीटिंग की है।

IMG 20240716 WA0090

डॉ यादव ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में उद्योग की जो संभावना है, उन सभी उद्योगपतियों को एक टेबल पर बैठाकर बातचीत की है। ऑनलाइन जिलों से जुड़े हुए लोगों से भी बात की है। जो उद्योग चला रहे हैं, उनकी कठिनाइयों को भी समझने का भी प्रयास किया और सभी सेक्टर में विस्तार के संभावनाओं को लेकर भी बताया गया।

IMG 20240716 WA0089

डॉ यादव ने कहा कि फूड इंडस्ट्री, माइनिंग आधारित उद्योग, एग्रीकल्चर बेस जो अन्य संभावनाएं हैं उन सभी क्षेत्रों में समान रूप से सरकार प्रोत्साहन देकर हमारे छिंदवाड़ा को आधुनिक छिंदवाड़ा के रुप में बदलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

डॉ यादव ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने प्राण पण से,भाजपा के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, सरकार और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, हम दोनों मिलकर पूरा करेंगे।

*_मुख्य बिंदु_* 

– आज छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा दौरे पर रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

– अमरवाड़ा उपचुनाव जीतने के बाद रोड शो कर जताया मतदाताओं का आभार, 

– रोड शो के दौरान मतदाताओं ने पुष्प वर्षा कर सीएम डॉ यादव का किया भव्य स्वागत

– सकरवाड़ा हेलीपेड पर सांसद श्री विवेक बंटी साहू, भाजपा के नव निर्वाचित विधायक श्री कमलेश शाह सहित जनप्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत

– स्थानीय आदिवासी नर्तक दल ने भी लोकनृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत किया

– रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, सांसद श्री विवेक बंटी साहू और केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भी मौजूद रही

– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्षेत्रवासियों पर पुष्प वर्षा कर अमरवाड़ा के नव निर्वाचित विधायक श्री कमलेश शाह को विजयी बनाने का आभार व्यक्त किया।

– रोड शो के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 की तैयारियों के सम्बंध में सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिलों की समीक्षा बैठक भी ली