WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM डॉ. मोहन यादव आज पहली बार रतलाम आएंगे!

जानिए : सीएम के कार्यक्रम के बारे में! 

1323

CM डॉ. मोहन यादव आज पहली बार रतलाम आएंगे!

Ratlam : प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव सीएम बनने के बाद 23 मार्च शनिवार को पहली बार रतलाम आ रहें हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान भी रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को प्रातः 9:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होंगे। रतलाम में 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे।

 

यहां मुख्यमंत्री डाॅ यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

बैठक मे सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा अध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे।

 

बैठक पश्चात् 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आव्हान् किया हैं।