WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Dr Mohan Yadav’s Initiative: पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 18-19 व 20 नवम्बर को,बारिश के कारण लिया निर्णय 

676

CM Dr Mohan Yadav’s Initiative: पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 18-19 व 20 नवम्बर को,बारिश के कारण लिया निर्णय 

 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल) 30 सितम्बर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 को होना निर्धारित किया गया था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण हुई असुविधा को देखते हुए, इन तिथियों को आगे बढ़ाते हुए 18, 19 एवं 20 नवंबर करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के सभी युवाओं के हित में लिया यह निर्णय निश्चित ही पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय देगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश देते हुए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।